रांची, अप्रैल 19 -- रांची, संवाददाता। राज्य में व्यापारियों पर लगातार हो रहे हमले पर झारखंड चैंबर ने प्रशासन पर सवाल खड़ा किए हैं। झारखंड चैंबर के आह्वान पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश के छह प्रमंडलों में प्रेसवार्ता कर राज्य की विधि व्यवस्था पर रोष जताया गया। रांची में हुई बैठक में चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा बोले, जिला पुलिस प्रशासन की तत्परता के बावजूद राज्य में अपराधी सक्रिय हैं। उनमें कानून और प्रशासन का कोई भय नहीं है। सरकार और जिला प्रशासन अपराध नियंत्रण और वारदातों के अनुसंधान की नये सिरे से समीक्षा करे ताकि इन अपराधों पर अंकुश लगे। यदि राज्य सरकार और जिला पुलिस प्रशासन जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं करेंगे तो राज्य के व्यापारी सड़क पर उतरने को विवश होंगे। राज्य की विधि व्यवस्था पर चिंता जताते हुए चैंबर उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.