लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में मासिक अपराध की समीक्षा की गई। लंबित मुकदमों को जल्द से जल्द खोलने के आदेश दिए गए। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग की जिले में ये पहली क्राइम मीटिंग थी। मीटिंग में थानों पर दर्ज मुकदमों की मानिटरिंग की गई। हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों के लंबित मुकदमों को गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, शराब माफियाओं पर गैंगस्टर की कार्यवाही करने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और एनएसए के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। थानों पर आने वाली जनशिकायतों की त्वरित व...