मऊ, दिसम्बर 4 -- मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई। इसमें कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराधियों पर नकेल कसने समेत अन्य विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी- छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनाए रखे। साथ ही साथ अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई किया जाए। गंभीर घटना होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करके जायजा लेने का निर्देश जारी किया। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि अपराध रोकने के लिए पैदल गस्त और पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ बीट व्यवस...