जमुई, नवम्बर 24 -- जमुई। हिंदुस्तान संवाददाता जमुई प्रखंड के दौलतपुर पंचायत के मनियड्डा स्थित अजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के घर पर 2 बजे रात में अपराधियों के द्वारा पांच राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। दहशत फैलाने की नियत से गोली चलाई गई। किसी की हताहत नहीं है। गोली चलाने की घटना की जांच में पुलिस जुटी है। तीन खोखा घटनास्थल पर से मिला है। एक गोली चिपका मिला है और एक गोली वैसे गिरा था। थाने में पीड़ित परिवार एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार अजय सिंह और गोरेलाल सिंह पिता पुत्र मनियड्डा चौक पर बिजली का दुकान चलाते हैं। गोरेलाल सिंह जमीन का भी छोटा-मोटा काम करते हैं। गोरे लाल सिंह ने बताया कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है लेकिन ऐसी घटना से हम लोग काफी भयभीत हैं। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि दो बुलेट और एक चारपहिया वाहन से अपराधी आया है औ...