रांची, जुलाई 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में शनिवार की रात आपराधिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए उस पर कई बार पिस्टल भी तानी। इस बीच हवाई फायरिंग भी की। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। फायरिंग व मारपीट का पूरा वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घायल युवक सन्नी की पत्नी ने अजय यादव उर्फ लालू यादव, संजय यादव समेत अन्य आरोपियों पर सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने उसके पति को बेरहमी से पीटने के अपहरण का प्रयास किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दो गुटों की लड़ाई काफी दिनों से चल रही है। अरगोड़ा थाने में भी इन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। मुहल्ले वालों ने बनाया वीडियो अपराधी जब सन्नी और उनके परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.