बगहा, दिसम्बर 11 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बानूछापर थाना के संतकबीर रोड नवीन कॉलोनी निवासी अभिजीत कुमार के खाते से अपराधियों ने 4 लाख 81 हजार रुपये उड़ा लिया है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। साइबर डीएसपी ने बताया कि अभिजीत कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। एफआईआर में अभिजीत कुमार ने बताया है कि उनका बचत खाता एचडीएफसी बैंक में है। 27 अक्टूबर को दो बार में 4 लाख 81 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिया गया है। उनके मोबाइल पर वाट्सएप के माध्यम से आरटीओ लिखा हुआ एक लिंक आया था। लिंक पर अभिजीत कुमार ने क्लीक किया तो उनके मोबाइल पर ओटीपी आना शुरू हो गया। उन्होंने ओटीपी को किसी से शेयर नहीं किया। फिर भी उनके खाते से चार लाख 81 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने 9 दिसंबर को साइब...