हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सोमवार को गोलीकांड के खुलासे के दौरान मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा कि अपराधियों की गोली का जवाब अब पुलिस भी गोली से देगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि या तो वे अपराध छोड़ दें या फिर सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहें। एसएसपी ने पुलिस को सख्त एक्शन के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अपराध की गुंजाइश सहन नहीं की जाएगी। अपराधियों को जिला छोड़ना होगा और अगर अब गोली चली तो पुलिस भी गोली का जवाब गोली से देगी। उन्होंने कहा कि जिले की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कतई न करें। इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। एसएसपी ने पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी कहा कि वे जमानत पर छूटे अपराधियों की लगातार निगरानी करें। बता दें कि घटना के बाद से भोटियापड़ाव पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.