जमशेदपुर, फरवरी 13 -- जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में थाना के समीप दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने से जिले की विधि-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है। थाना के इतने निकट हुई इस घटना ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अपराधियों में कानून का भय कम होता जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रशासनिक विफलता का प्रमाण बताया है। पार्टी ने मांग की है कि मामले की त्वरित एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा, सुरक्षा तथा जिले में विशेष अपराध नियंत्रण अभियान चलाने की मांग भी उठाई गई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। कन्हैया यादव को ...