अयोध्या, जनवरी 16 -- अयोध्या, संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय भाषण, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रा अपराजिता, चाहत के अलावा जीजीआईसी की टीम ने प्रथम स्थान लाकर बाजी मारी। शुक्रवार को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. आरपी सिंह ने सड़क सुरक्षा के नियमों को जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्रा अपराजिता मोदनवाल को प्रथम, एसएसवी इंटर कॉलेज के आदित्य ने द्वितीय और राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की आरती साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में जीजीआईसी गौहनिया की छात्रा चाहत ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की अंश...