फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- गफिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र से विशिष्ट बीटीसी के चार बैच की अंक तालिकाएं गायब करने का मामला गहराता जा रहा है। शक की सुई केंद्र पर पूर्व में तैनात रहे कर्मचारियों के ऊपर घूमने लगी है। इन्हीं कर्मचारियों ने फर्जी अभिलेखों के माध्यम से अपने परिजनों और रिश्तेदारों को बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाई हैं। कई बार शिकायतें भी हुई लेकिन इन्हें हर बार ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र पर शैक्षिक सत्र 1999, 2004, 2007 और 2008 में एक हजार से अधिक शिक्षकों ने विशिष्ट बीटीसी की थी। इसके बाद तत्कालीन डायट प्राचार्य ने इन्हें प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए थे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से अंक तालिकाएं उपलब्ध कराई गई, जिनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी डायट पर तैना...