मुंबई, अक्टूबर 21 -- महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्ताधारी NDA गठबंधन की गांठ ढीले पड़ गए हैं और गठबंधन के अंदर ही घमासान छिड़ गया है। हालात, यहां तक पहुंच गए हैं कि दो सहयोगी दलों (शिवसेना और NCP) ने भाजपा को अपनी ही सांसद पर लगाम लगाने की नसीहत दे डाली है। दरअसल, ये विवाद एक शुद्धिकरण समारोह से जुड़ा हुआ है, जिसे अंजाम दिया है भाजपा की राज्यसभा सांसद मेघा कुलकर्णी ने। कुलकर्णी ने रविवार को पुणे के शनिवार वाड़ा में 'शुद्धिकरण समारोह' आयोजित किया था। पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा पेशवाओं के गढ़ रहे पुणे के किले में नमाज पढ़े जाने के विरोध में भाजपा सांसद की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वहां गोमूत्र छिड़क कर उसका शुद्धिकरण किया था। इस घटना की दोनों उप मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.