नई दिल्ली, फरवरी 5 -- जो कुछ इस धरती के साथ होता है, वही आपके साथ भी होता है, क्योंकि अपने भौतिक शरीर में आप इस धरती से अधिक कुछ नहीं हैं। आपका शरीर वही है, जो भोजन आप खाते हैं। आप जो भोजन खाते हैं, वह धरती ही तो है। आप इस धरती की छोटी सी लहराती फसल हैं। इस धरती पर जो होता है, वही आपके साथ भी होता है, बस एकदम सूक्ष्म रूप में। मैं कुछ वर्षों तक एक फार्म में रह रहा था। वहां पास के गांव में एक व्यक्ति था, जो ठीक से सुन नहीं पाता था। चूंकि वह बमुश्किल ही सुन पाता था, इसलिए लोगों की बातों का जवाब नहीं दे पाता था। ऐसे में, गांव वाले उसे मूर्ख समझते, उससे अलग-थलग रहते और उसका मजाक उड़ाते थे। मैंने उसे अपने फार्म पर नौकरी दे दी। वह एक अच्छा साथी था, क्योंकि मैं बातें करना पसंद नहीं करता और वह सुन नहीं पाता था, इसलिए बात भी नहीं करता था। इसलिए, कभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.