बांका, मार्च 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की देर रात दो युवकों को लूटेरों ने उनके ही गांव में लूट लिया तथा लूट का विरोध करने पर दोनों को पीट कर जख्मी कर दिया। घायल युवक संजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह अपने घर से निकल कर सड़क की ओर आए। उन्होंने वहां एक ई रिक्शा पर चार-पांच लोगों को खड़ा देखा। उन्होंने उनसे पूछा कि यहां क्या कर रहे हैं। इतना पूछते ही उन लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उनके गले का सोने का चेन छीन लिया। शोरगुल सुनकर उनके भाई रवि यादव वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर उनके गले से भी सोने का चेन छीन लिया, दोनों भाइयों ने चेन लूटने का विरोध किया तो उन लोगों ने ईंट पत्थर से मारकर जख्मी कर दिया तथा गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। दोनों भाई इलाज के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.