नई दिल्ली, फरवरी 6 -- जनवरी 2025 में एक बार फिर सब फोर-मीटर SUV सेगमेंट को टॉप करने का काम टाटा पंच ने किया। पिछले महीने महीने पंच की 16,231 यूनिट बिकीं। ये सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में 5वें नंबर पर रही। बता दें कि पंच 2024 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी थीं। ये पहली ऐसी कार भी थी जिसने मारुति के दबदबे को खत्म किया था। पंच ने पिछले महीने ग्रैंड विटारा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन, मारुति फ्रोंक्स जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर, निसान मैग्नाइट, मारुति फ्रोंक्स जैसे मॉडल से होता है। बता दें कि पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है। यह भी पढ़ें- देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; इसके सामने क्रेटा, पंच, नेक्सन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.