प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। महाकुम्भ में संगम में रेती पर मोक्ष की कामना के लिए श्रद्धालुओं के साथ हजारों साइबेरियाई पक्षी भी आए। अब साइबेरियाई पक्षी अपने वतन लौट रहे हैं। संगम क्षेत्र में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, पक्षियों के प्रस्थान करने का सिलसिला बढ़ है। वन्य जीव अधिकारियों के अनुसार महाकुम्भ में इस बार भीड़ अधिक होने के कारण साइबेरियन पक्षियों का समूह बंट गया था। अपनी चहचहाहट व अठखेलियों से मन मोह लेने वाली साइबेरियन पक्षी हजारों किमी की दूरी तय करके नवंबर में संगम आए थे। इसमें ज्यादातर जोड़े शामिल रहे, जो प्रजनन के लिए आए थे। कुछ पक्षियों के साथ उनके बच्चे भी अब अपने वतन लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...