सहरसा, नवम्बर 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता जिले के जलई ओपी और सोनवर्षा कचहरी सहायक थाना अपने मूल थाने से अलग होकर स्वतंत्र रूप से थाना के रूप में काम करने लगा है। बीते छह अक्टूबर को गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा दोनों को थाना के रूप में अधिसूचित किया था। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता की वजह से इसे लागू नहीं किया गया था। लेकिन आचार संहिता समाप्त होते हीं दोनों ओपी को थाना के रूप में मान्यता दे दिया गया है।हालांकि अभी तक थाना बनने के बाद दोनों हीं थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ है। जलई ओपी का मूल थाना महिषी व सोनवर्षा कचहरी का मूल थाना सदर थाना था। लेकिन अब दोनों स्वतंत्र रूप से थाना बन गया है। इधर दोनों हीं थाना का अपना नया भवन भी बनकर तैयार हो गया है। जारी अधिसूचना में बनगांव थाना में शामिल ढोली गांव को अब सोनवर्षा कचह...