हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में सपा नेता व पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। आरोप लगाते हुए कहा एसआईआर से भाजपा ने लाखों मतदाताओं को मताधिकार के अधिकार से वंचित कर दिया है। हालांकि भाजपा का यह कदम उलटा पड़ गया, कहा यह किसी पार्टी का मुद्दा नहीं है, वरन संविधान के द्वारा प्रत्येक नागरिक को मताधिकार के अधिकार का मामला है। कहा इस मुद्दे पर सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतर्क रहेगा, मतदाताओं के नाम काटने के लिए भरे जाने वाले फार्म-7 के दुरुपयोग को रोकेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू ने कहा अभी मतदाता सूची अंतिम नहीं है, जिस मतदाता का नाम सूची में नही है वो फार्म-6 भर कर अपना नाम जुड्वा सकता है। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा सपा मतदाताओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। बैठक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.