प्रयागराज, अप्रैल 5 -- गंगा गुरुकुलम में शनिवार को ओरिएंटेशन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा एक और दो के छात्रों के अभिभावकों को स्कूल के नियम और कानून की जानकारी दी गई। संचालन काउंसलर समृद्धि ने किया। प्राइमरी समन्वयक कविता चक्रवर्ती ने अभिभावकों को अपने बच्चों की तुलना दूसरे से न करने और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए निर्धारित डाइट चार्ट के अनुसार लंच देने के लिए प्रेरित किया। काउंसलर श्रुति विज ने बच्चों के साथ समय बिताने, मित्रवत व्यवहार करने, सही मार्गदर्शन देने, सकारात्मक वातावरण देने आदि की सलाह दी। कक्षा दो के बच्चों ने अपनी कविता से सबका मन मोह लिया। समापन पर प्राइमरी की अध्यापिका चन्द्राणी गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.