अररिया, जनवरी 29 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मंगलवार को कुहासा के कारण आनंद विहार जोगबनी एक्सप्रेस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा लेट पहुंची । इस दौरान यात्रियों के लेने पहुंचे परिजन परेशान दिखे । मुख्य टिकट निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि इस कारण से पूछताछ के लिए आए लोगों की भीड़ लगी रही । इस ट्रेन में खासकर प्रयागराज से लौटने वाले लोगों का भीड़ ज्यादा रहती है जिसको लेने परिजन पहुंचते है । स्टेशन मास्टर एन के चौरसिया ने बताया कि सोमवार को भी सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटा लेट पहुंची थी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.