धनबाद, दिसम्बर 15 -- भौंरा, प्रतिनिधि भौंरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भौंरा नीचे 19 नंबर निवासी संदीप कुमार की पत्नी प्रियंका देवी ने अपने घर में रविवार दोपहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने आत्महत्या की, उस समय घर में उसके दो बच्चे थे। बच्चों ने मां को छत की रेलिंग के सहारे झूलते देख हल्ला किया तो आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने उसे नीचे उतारा और भौंरा क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रियंका देवी का विवाह 10 वर्ष पूर्व संदीप कुमार नामक एक टेंपो चालक से हुआ था। घटना के समय संदीप टेंपो चलाने गया हुआ था। सूचना पाकर वह घर लौटा। प्रियंका को 7 वर्ष का बेटा और 5 वर्ष की बेटी है। घटना की जानकारी भौंरा ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। मृतका के पति ...