बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- डीडीसी ने कार्यशाला में पर्यवेक्षकों को दिया निर्देश बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीडीसी शुभम कुमार ने बुधवार को ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यालय में बुधवार को स्वच्छता पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अपने दायित्व के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पंचायतों को स्वच्छ बनाकर स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है। स्वच्छता अपनाने के लिए आईसी यानि, सूचना, शिक्षा व संचार के माध्यम से लोगों के व्यवहार परिवर्तन के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जनकारी दी गयी। डिजिटल टूल्स एण्ड मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से ग...