सीतामढ़ी, मई 15 -- सीतामढ़ी। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा महिलाओं के अधिकार व कानून से संबंधित विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल कोर्ट सीतामढ़ी से लॉ प्रशिक्षु एडवोकेट मानसी ने महिलाओं के अधिकार से संबंधित बाल अधिकार, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार एवं साइबर अपराध के बारें में छात्राओं को जानकारी दी। मौके पर विधिक नोडल पदाधिकरी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि वर्तमान सन्दर्भ में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का स्वरूप बदला है। आज साइबर अपराध द्वारा महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। इससे बचने के लिए हमें तकनीकी रूप से सबल होना होगा। अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट को सही तरीके से उपयोग करना होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सवाल-जवाब भी किया गया। मौके पर डॉ.अर्...