लातेहार, अप्रैल 25 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार समेत प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को पंचायती राज दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उ कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था एवं विकास में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में आम लोगों के लिए तेजी से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। लोगों की समस्या का समाधान पंचायत स्तर पर ही किया जाए यही पंचायती राज व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीवी पर पंचायती राज दिवस के अवसर पर लाइव टेलीकास्ट को भी सभी ने मिलकर देखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.