लखनऊ, मई 4 -- पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत विरतण निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का शक्ति भवन पर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने तय किया है कि प्रदेश भर के बिजली कर्मचारी सोमवार को निजीकरण के विरोध में अपने घरों की बत्ती एक घंटे बंद करके सांकेतिक विरोध प्रदर्शित करेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि सभी बिजली कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे सोमवार को रात में आठ से नौ बजे तक अपने घरों की बिजली बंद कर के जनता को संदेश दें कि निजीकरण उन्हें लालटेन युग में जाने को बाध्य कर देगा। निजीकरण के बाद बिजली दरें तीन गुना तक बढ़ जाएंगी। तीसरे दिन अनशन स्थल पर जितेंद्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, महेंद्र राय, केएस रावत, रामचरण सिंह, राम निवास त्यागी, पीके दीक्षित, सरजू त्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.