पीटीआई, अप्रैल 16 -- पश्चिम बंगाल में वक्फ एक्ट को लेकर राज्य भर में फैली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इमामों से बैठक के दौरान केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से "किसी भी अमानवीय और अत्याचारी कानून" को लागू न करने की अपील करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर नजर रखने की भी सलाह दी। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस वक्फ हिंसा में शामिल होती, तो हमारे नेताओं के घरों पर हमले नहीं होते। कहा, "मुर्शिदाबाद ज़िले के कुछ इलाकों में वक्फ अधिनियम को लेकर थोड़ी बहुत अशांति जरूर हुई है, लेकिन इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि TMC ने संसद में वक्फ कानून के खिलाफ सबसे मुखर होकर लड़ाई लड़ी है, लेकिन अफवाहें फैलाकर पार्टी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.