बोकारो, अप्रैल 29 -- नावाडीह। आदिवासी कल्याण आयुक्त झारखंड सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा संचालित छह माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं सिलाई मशीन वितरित किया गया। डुमरी विधायक जयराम महतो, प्रमुख पूनम देवी, जिप परिषद सदस्य फुलमती देवी, पूर्व पंसस किरण देवी एवं संस्था के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से वितरण किया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रशिक्षित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब अपने कौशल का उपयोग कर स्वावलंबी बनने का प्रयास करना चाहिए। अपने कौशल को बेहतर तरीके से स्थापित करें और एक उत्कृष्ट प्रशिक्षक बनकर और अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करें। प्रमुख ने कहा कि संस्था द्वारा संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.