महाराजगंज, मार्च 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा महराजगंज इकाई के संरक्षक, लोकप्रिय लेखक, उपन्यासकार, पत्रकार, कवि एवं समाजसेवी स्व. केएम अग्रवाल के निधन पर सभा की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई। अध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वक्ताओं ने स्व. अग्रवाल को शिद्दत से याद किया। कहा कि अपने कृतित्व व व्यक्तित्व के कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने बताया कि बचपन से ही साहित्य और लेखन में गहरी रुचि रखते थे। उनकी लेखनी में समाज की समस्याओं, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक कुरीतियों का चित्रण विशेष रूप से मिलता है। अपने लेखों और उपन्यासों के माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उनकी पुस्तकों में जो कभी झुका नहीं उपन्यास संघर्षों व साहस की कहानी है। वहीं प्रोफेसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.