नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- भारत और लखनऊ सुपर जायंट्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने शनिवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर ग्राफ से संतुष्ट हैं और सफेद गेंद के प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा से कोई दबाव महसूस नहीं करते हैं। दाएं हाथ के लेग स्पिनर बिश्नोई ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद भारत के लिए 42 टी20 और एक वनडे मैच खेले हैं। बिश्नोई ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मीडिया से कहा, ''अब तक टूर्नामेंट अच्छा रहा है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी मुझ पर भरोसा दिखाया है, अच्छा ग्राफ रहा है, उतार-चढ़ाव किसी भी खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैं संयमित बना रहा हूं। मैं अपने कौशल और अपनी प्रक्रियाओं पर काम कर रहा हूं।'' बिश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में जो भी गेंदबाज चुना गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.