बक्सर, जुलाई 18 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना में हुई चंदन मिश्र की हत्या के बाद उसके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते बेटे को खोने के गम में डूबे बूढ़े पिता की आंखें लगातार बरस रही हैं। मां बेसुध है। औद्योगिक थाना के सोनवर्षा निवासी श्रीकांत मिश्र उर्फ मंटू मिश्र का इकलौता बेटा था चंदन मिश्र। उसके परिवार को अरसे से जानने वाले लोग बताते हैं कि चंदन बचपन में बहुत ही अच्छा था। नाबालिग उम्र में भटकाव का शिकार हो गया। और ऐसा हुआ कि अपराध से उसका नाता पूरी तरह गंठ गया। करीब पांच सालों तक कई वारदातों को अंजाम दे पुलिस की नींद उड़ा दी। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 25 मुकदमे दर्ज थे। केसरी हत्याकांड में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। करीब चौदह सालों से जेल में बंद था। बीते 3 जुलाई को पैरोल पर इलाज के लिए बाहर आया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.