बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय/सिंघौल, निज संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग के द्वारा श्रम कल्याण दिवस के रूप में मंगलवार को संयुक्त श्रम भवन श्रमिकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप श्रमायुक्त, श्रम अधीक्षक, उपस्थित श्रमिक संघ के प्रतिनिधि एवं श्रमिकों द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में मौजूद श्रमिकों को श्रम अधीक्षक व सभी प्रखण्डों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में श्रमिक संघों की ओर से अंजनी कुमार सिंह, चुनचुन राय, डा. एहतेशाम उल हक अंसारी, संजय गौतम, रामानन्द सागर, कौशल किशोर विकल आदि शामिल हुए। उपस्थित सभी यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने हेतु विभिन्न श्रम विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.