कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जिले की महिलाओं को जागरूक करने में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हर दिन कहीं न कहीं गोष्ठी अथवा प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं महिला पुलिस टीम खेत-खलिहान तक भी पहुंच रही है, ताकि उनके अभियान से कोई छूटने न न पाए। जिले की पुलिस महिलाओं को लगातार जागरूक कर रही है। साथ ही उन्हें उनके अधिकार भी बताएं जा रहे हैं। एंटीरोमियो स्क्वाड व मिशन शक्ति टीमों द्वारा छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को 'गुड टच-बैड टच', आत्मरक्षा, साइबर अपराध, बाल संरक्षण प्रावधान, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला अपराधों की रोकथाम के लिए कानूनों की जानकारी तथा शासन की ओर से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। रविवार को करारी कस्बा, पश्चिमशरीरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.