मुरादाबाद, नवम्बर 26 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में संविधान दिवस राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे संविधान के प्रति सम्मान रखते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करें। प्रो. मीनाक्षी शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा संविधान की संरचना पर प्रकाश डाला। प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. किरण त्रिपाठी, प्रो. किरण साहू, प्रो.सीमा अग्रवाल, प्रो. अपर्णा जोशी, प्रो. सीमा गुप्ता, प्रो. आंचल गुप्ता, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. वंदना पांडे, प्रो. इंदू सिंह राजपूत, प्रो. करुणा आनंद, प्रो. एकता भाटिया, प्रो. सुदेश, प्रो. प्रवीण सैनी, डॉ. अपर्णा तिवारी, डॉ. सीमा मलिक आदि मौजूद रहीं।

हि...