संवाददाता, नवम्बर 29 -- यूपी के हमीरपुर के बीएनवी डिग्री कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खाने-पीने का सामान लूटने वालों पर एफआरआई दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सामान लूटकर ले जाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। 'अपनी ही शादी में चिप्स के पैकेट लेकर भागा दूल्हा' शीर्षक से 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित हुई थी। खबर छपते ही समाज कल्याण विभाग समेत प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए। गुरुवार दोपहर आनन-फानन में राठ ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मोहित कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि राठ के बीएनवी डिग्री कॉलेज के मैदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.