नई दिल्ली, जनवरी 15 -- राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की सात विकेट से करारी हार के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय स्पिन आक्रमण की कड़े शब्दों में आलोचना की है। पठान के अनुसार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के कम अनुभवी स्पिनरों की तुलना में काफी "कमतर" था, जो भारत की हार का एक मुख्य कारण बना। मैच के आंकड़ों पर गौर करें तो जडेजा और कुलदीप ने मिलकर 18 ओवरों में 126 रन लुटाए और केवल एक विकेट हासिल किया, जबकि न्यूजीलैंड के स्पिनरों-जेडेन लेनोक्स और माइकल ब्रेसवेल-ने 20 ओवरों में मात्र 76 रन देकर दो विकेट झटके और भारत को 284 रनों पर रोक दिया। पठान ने न्यूज़ीलैंड की रणनीति की सराहना करते हुए कहा, "न्यूज़ीलैंड ने परिस्थितियों को बेहतर ढंग से पढ़ा। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमने उनकी ओर से अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.