महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। उन्होंने सफल उद्यमियों से अपील की कि वे अपनी सफलता के अनुभव दूसरों से भी साझा करें ताकि दूसरे भी स्वरोजगार के प्रति प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि अब लोग रोजगार की तलाश करने के बजाय स्वरोजगार करें और दूसरों को रोजगार दें। इसके लिए आपको सही योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। आर्थिक सहयोग हेतु सरकार आपको सीएम युवा अभियान जैसी योजनाओं के तहत आपको...