सीवान, मार्च 23 -- केसरी नंदन महायज्ञ में अयोध्या से पधारीं कथा वाचिका ने व्यासपीठ से कहा रामचरितमानस पर विदेशों में हो रहा शोध, हमारे देश में नहीं मिल रहा वह सम्मान फोटो संख्या - 5 कैप्शन - केसरी नंदन महायज्ञ में श्रीराम कथा सुनातीं कथा वाचिका प्रिया किशोरी व कथा सुनते लोग। सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला स्थित हनुमान मंदिर में केसरी नंदन महायज्ञ में दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भजन-कीर्तन व श्रीराम कथा से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चला है। महायज्ञ के छठे दिन व्यास पीठ से कथावाचिका प्रिया किशोरी ने कहा कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है, इसलिए समय-समय पर इस तरह के महायज्ञ का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि धार्मिक ग्रंथों में भी यज्ञ की महत्ता का उल्लेख किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.