बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अपनी शिक्षा और ज्ञान को जीवन में आत्मसात करें। लक्ष्य पाने तक मेहनत करते रहे। मोहनपुर सदर अलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल में रविवार को विदाई समारोह में प्राचार्य गौसिया परवीन व फिरदौस हुसैन ने बच्चों को नशा से दूर रहने व देशभक्ति का संकल्प दिलाया। मौके पर शिक्षक सौरव झा, एनसी मिश्रा, रजनी शर्मा, रीना शर्मा, रिया मिश्रा, आशीष कुमार, सीएस मिश्रा, विनोद कुमार, डीके अंबेडकर, रामनाथ पंडित, विक्रम गुप्ता, सोनू सिंह, प्रिंस कुमार, अबूजर जाफरी, एमडी जाबिर व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...