हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 11 -- हर्ष फायरिंग के आरोप में दूल्हा बने रोहित सिंह को वायरल वीडियो की जांच पड़ताल के बाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल दो मार्च को डीएसपी के जरिए चौक थानाध्यक्ष को एक वायरल वीडियो और फोटो जांच के लिए भेजा गया। वायरल वीडियो में बारात के दौरान दूल्हा फायरिंग करते दिख रहा था। इसके बाद चौक पुलिस ने आईटी सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की और मिले सुराग के आधार पर खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा मंडी स्थित धागा दुकान से एक युवक रोहित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद वायरल वीडियो से मिलान करने पर स्पष्ट हो गया कि यह युवक वही है। यह भी पढ़ें- पटना में बेलगाम अपराधी, ऑनलाइन परीक्षा सेंटर संचालक को गोलियों से भूना यह भी पढ़ें- पहले बहस फिर सिर में मार दी गोली, पटना में दिनदहाड़े मर...