मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक 21 जून को आंदोलन की शुरुआत करेंगे। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने गुरुवार एक बैठक की। संघ के प्रमंडलीय प्रभारी लखन लाल निषाद व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने विभिन्न प्रखंडों से आये प्रखंड अध्यक्ष, महासचिव और सक्रिय साथियों से कहा कि सरकार की दमनकारी नीति और विभाग के ठुलमुल रवैये के कारण शिक्षक हताश और परेशान हैं। सरकार के कोरे आश्वासनों से शिक्षक तंग आ चुके हैं। राज्य से लेकर जिला स्तर तक सभी संवर्ग के शिक्षक समस्याग्रस्त हैं। समस्याओं के निराकरण के लिए संघ राज्यव्यापी आंदोलन के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद भी अगर सरकार सचेत नहीं होती है तो पूरे बिहार में चक्का जाम किया जायेगा। सीतामढ़ी के प्रभारी जीतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.