सिमडेगा, अगस्त 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के पीडीएस दुकानदार संघ ने विधायक भूषण बाड़ा एवं विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को विस में रखने की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने कहा कि दुकानदारों को पिछले नौ माह से कमीशन की राशि नहीं मिली है। जिससे दुकानदार भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। डीलरो ने विधायक से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ई- पोस मशीन में टू जी नेटवर्क संचालित है। जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे राशन वितरण में काफी दिक्कतें आ रही हैं। विधायकों ने भरोसा दिलाया कि संबंधित समस्याओं को लेकर विस सत्र में सवाल उठाने का प्रयास किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.