महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय पर जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष रामआशीष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने 11वें दिन भी पट्टे के मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामआशीष ने बताया कि प्रदेश सरकार के भू-राजस्व अधिनियम के तहत जोत की अधिकतम सीमा करीब 12. 50 एकड़ निर्धारित किया गया है। पर कानून की धज्जिया उड़ाते हुए सदर तहसील के ग्राम जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया में कई लोगों द्वारा करीब 100 एकड़ से अधिक भूमि को अपने नाम से करा लिया गया है। इसकी जांच जरूरी है। ऐसे में अब 15 नवंबर को किसान कई टुकड़ियों में मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस अवसर पर अमेरिका, महेन्द्र, सोना देवी, रामबृक्ष पासवान, शंभू, दीपक, मुराली प्...