प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को आशा एवं संगिनियों ने मिलकर सीएचसी गौरा पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र अधीक्षक डॉ़ अजय कुमार सिंह को सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष सुमन पांडेय ने की। मांग पत्र में आशा और संगिनियों ने प्रदेश भर में बकाए प्रोत्साहन राशि 225 करोड़ रुपये को अविलंब भुगतान करने, उनको सरकारी कर्मचारी माने जाने, ईपीएफ और ईएसआई का सदस्य बनाने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का भुगतान करने, कार्य अवधि की सीमा तय करने, न्यूनतम वेतनमान लागू होने तक आशा को प्रतिमाह 21 हजार और संगिनी का 28 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, भ्रमण यात्रा भत्ता देने, 5 जी मोबाइल देने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। इस दौरान मंजू त...