घाटशिला, दिसम्बर 5 -- धालभूमगढ़। केंद्र और राज्य सरकार की अंश सहभागिता से राज्य में रवि फसल की बुवाई करने वाले किसानों के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ की गई है। बीमा 31 दिसंबर तक करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से 31 दिसंबर तक अपने बुवाई फसलों के लिए प्रति जोत एक रुपए टोकन मनी से अपनी फसल का बीमा करवाकर लाभ उठाने की अपील की है । केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा समान अंश पर गेहूं ,राई ,सरसों ,चना एवं आलू की खेती पर यह बीमा लागू है। बीमा बुवाई से लेकर कटाई तक के लिए विमित है । कटाई के उपरांत खेत में फसल को सूखने के लिए फैला कर या गठरी बांधकर छोड़े जाने पर भी 14 दिनों तक की अधिकतम अवधि में ओलावृष्टि, चक्रवात ,चक्रवर्ती बारिश, या बे मौसम बारिश से किसानों को हुई क्षति पर भी यह विमित राशि देय ...