सुपौल, मार्च 8 -- सुपौल। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। नारी शक्ति को आगे बढ़ाने, उनकी उपलब्धियों को गिनाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई। यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जिले की बेटियां राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा साबित कर रहीं हैं। वह कई बाधाओं को पार कर लगातार आगे बढ़ रहीं हैं। निर्मली नगर पंचायत के वार्ड 6 निवासी कुमारी अनामिका रक्तदान कर जरुरतमंदों की सेवा कर रही है। वहीं निर्मली प्रखंड के कुनौली पंचायत की दीपशिखा जीविका से जुड़कर गरीब तबके की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। त्रिवेणीगंज की सेवानिवृत प्राचार्य व लेखिका अलका व...