बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- अपनी पहचान और जमीन के कागज समझने के लिए कैथी जानना जरूरी: डॉ. मिश्र प्रशिक्षण कार्यशाला में सिखाए गए कैथी के पांच प्रचलित रूप और स्वर-व्यंजन जमीन सर्वे और विरासत को सहेजने के लिए कैथी सीखना समय की मांग शेरशाह सूरी के समय से ही जमीन के कागजातों में होता रहा है इस लिपि का प्रयोग फोटो: कैथी प्रशिक्षण: बिहारशरीफ में आयोजित कैथी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला में शनिवार को शामिल प्रशिक्षु। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। एक हजार साल से अधिक पुरानी कैथी लिपि को सीखने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। विशेषज्ञों ने बताया कि शेरशाह सूरी से लेकर जमींदारी प्रथा तक के सारे दस्तावेज इसी लिपि में हैं। इसलिए जमीन सर्वे के मौजूदा दौर में इसका ज्ञान अनिवार्य है। मैथिली साहित्य संस्थान पटना की कल्पना कुमारी, बीएचयू के प्रीतम कुमार और ...