नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पति के इस गंदे कृत्य से पत्नी परेशान हो गई। पत्नी फूट-फूट कर रोई। इसके बाद वह पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने पति के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। विवाद के चलते महिला अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान आरोप है कि उसके पति ने बदले की नीयत से पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता पत्नी मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई। इसके बाद उसने जरवलरोड था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.