नई दिल्ली, फरवरी 13 -- आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने की कोशिशों में लगाया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है। सैनी पर हमला बोलते हुए अनुराग ने दावा किया कि हरियाणा बेहाल हालात में है और सीएम यहां वहां ध्यान लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा, "हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों, नशे के फैलते जाल और खिलाड़ियों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। नौ महीनों से खिलाड़ियों को उनकी डाइट का पैसा नहीं मिला। बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है। महिलाओ...