हाथरस, मई 21 -- हाथरस में अपनी जाति के शिक्षक, शिक्षामित्रों को लेकर बैठक करना खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को महंगा पड़ गया है। बैठक की सूचना जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों तक पहुंचाई। बैठक के दौरान ही डीएम के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने छापेमारी कर दी। आरोप लगा कि बीईओ स्वजातीय टीचरों को सरकार के खिलाफ भड़का रही थीं। जांच का आदेश हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब बीईओ को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मण्डल को नामित किया गया है। इस समय सादाबाद विकास खंड में तैनात बीईओ पूनम चौधरी इससे पहले विकास खंड सहपऊ में तैनात रहीं। सहपऊ में तैनाती के दौरान पूनम चौधरी ने स्कूल के समय में बिना किसी उच्चाधिकारी की अनुमति के सादाबाद-सलेमपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में स्वजातीय शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.