मुरादाबाद, अगस्त 17 -- नगर के मुख्य मार्गों पर अपना हक पार्टी और नारायणी सेना कृष्ण कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर देश प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान अपना हक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव और नारायणी सेना कृष्ण के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पूर्व विधायक विजय कुमार यादव के आवास अंबेडकर पार्क के निकट एकत्र हुए और तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व विधायक विजय यादव ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एक आवाज पर एकत्र हुए इसके लिए वह आभारी रहेंगे। इस दौरान राजाराम बिश्नोई, नदीम एडवोकेट, अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर अनिरुद्ध चौहान, जब्बार डीलर अशोक सम्राट, विश्व हिंदू परिषद नेता साजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.