गुड़गांव, दिसम्बर 24 -- गुरुग्राम। क्रिसमस अब सिर्फ क्रिश्चियन समुदाय का पर्व नहीं रह गया है। गुरुग्राम में यह त्योहार हर साल अपने त्योहार की तरह मनाया जाता है। शहर के अलग-अलग इलाकों में न केवल चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं, बल्कि अन्य समुदायों के लोग भी अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाकर, केक काटकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। जिसकी तैयारी इस बार भी है। क्रिश्चियन कमिटी से जुड़े पदाधिकारी सुनील मसी ने बातचीत में बताया कि गुरुग्राम एक ऐसा शहर है जहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाया जाता है। क्रिसमस पर भी सभी समुदायों के लोग चर्चों में प्रार्थना के लिए आते हैं और हमारे साथ खुशी साझा करते हैं। यही इस शहर की खूबसूरती है। सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील सरीन ने कहा कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.